भवनों के कायाकल्प पर व्यय होगी धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। जिले के परिषदीय विद्यालयों के तर्ज पर अब माध्यमिक विद्यालयों का कायाकल्प होगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत महाराज सिंह इंटर काॅलेज को एक करोड़ तथा तारा महिला इंटर काॅलेज को लाख रुपये कायाकल्प के लिए प्रदान किए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव पांडेय ने बताया कि विगत 7 जुलाई को प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की गई थी। जिसमें 75 वर्ष पूर्ण दो विद्यालय महाराज सिंह इंटर काॅलेज को एक करोड़ एवं तारा महिला इंटर काॅलेज को 75 लाख की धनराशि मिली है। इन दोनों स्कूल ने विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया गया था। इसके बाद शासन की ओर से धनराशि स्वीकृत की गई है।
इस अवसर पर प्रबंधक तारा गर्ल्स इंटर काॅलेज/एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष/प्रबन्धक महराज सिंह इण्टर कालेज श्यामकरण टेकड़ीवाल, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना मौहूद रहीं। संवाद