फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शुबंशपुरवा में तेंदुए की दहशत, लगाया गया पिंजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। शुबंशपुरवा गांव और आसपास के इलाकों में तेंदुए की दहशत के बाद वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। बीते कुछ दिनों में तेंदुए ने कई मवेशियों को शिकार बनाया, जिससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है। निशानागढ़ा वन क्षेत्राधिकारी प्रभारी नीरज श्रीवास्तव के नेतृत्व में अब्दुल सलाम समेत वाचरों की टीम पिंजरे के आसपास लगातार निगरानी कर रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से रात में अकेले बाहर न निकलने, बच्चों और मवेशियों को खुले में न छोड़ने तथा तेंदुआ दिखने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है। पिंजरे के आसपास वनकर्मियों की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें