फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो शावकों संग तेंदुए की चहल-कदमी से दहशत

Sun, 24 Aug 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
तेंदुआ दिखने के बाद गोकुलपुर  गांव पहुंची वन विभाग की टीम। - स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। सरयू नदी के कछार में स्थित गोकुलपुर गांव में तेंदुए की चहल-कदमी से दहशत फैल गई है। शनिवार को मादा तेंदुआ दो शावकों के साथ गांव के निकट देखी गई। इससे ग्रामीण सहम गए। वन विभाग की टीम ने गांव पहुंच कर कॉम्बिंग शुरू कर दी है। ग्रामीणों को भी सजग किया गया है।
विज्ञापन



गोकुलपुर गांव में शनिवार सुबह तेंदुए को अपने दो शावकों के साथ चहल-कदमी करते देख ग्रामीण सहम गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। वन दरोगा बृजेश वर्मा, वनरक्षक देवीशरण मिश्रा और वाचर लल्लन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पगचिह्नों को देखकर इलाके में कॉम्बिंग की।

तेंदुए को आबादी से दूर भगाने के लिए पटाखे भी फोड़े गए। गांव के प्रत्यक्षदर्शी मुरली और वासुदेव ने बताया कि शुक्रवार को वे भैंस चरा रहे थे, तभी तेंदुआ अपने जबड़े में एक बंदर को दबोचकर ले जाता दिखा था। उसके साथ दो शावक भी मौजूद थे। शनिवार सुबह फिर तेंदुआ शावकों सहित गांव के पास चहलकदमी करता दिखा। ग्रामीणों के हांका लगाने पर वह जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन



गांव निवासी राधेश्याम, जिमीदार, राजेश और मंशाराम ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़वाने की मांग की। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया। पगचिह्नों से तेंदुए के दो शावकों के साथ होने की पुष्टि हुई है। पटाखे फोड़कर तेंदुए और उसके शावकों को पास के बघौली जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें