फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बंद मिला पंचायत भवन, गैरहाजिर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Wed, 02 Jul 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। सरकारी कार्यालयों में कामकाज का जायजा लेने के उद्देश्य से सीडीओ की ओर से चलाया जा रहा निरीक्षण अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने तेजवापुर ब्लॉक क्षेत्र के स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र व पंचायत भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत भवन बंद मिला और आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता अनुपस्थित मिली। सीडीओ मुकेश चंद्र ने लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत आदिलपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय व रंजीतपुर का निरीक्षण करने पर सीडीओ को विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम दिखी। इसी क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र रंजीतपुर खुला मिला। वहां सहायिका उपस्थित थीं, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थीं। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। इसके बाद सीडीओ पंचायत भवन आदिलपुर पहुंचे, यहां पंचायत भवन बंद मिलने पर डीपीआरओ को पंचायत सहायक के विरुद्ध कार्रवाई करने व एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिव का भी उत्तरदायित्व निर्धारित करने का निर्देश दिया। साथ ही स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं के संबंध में बीएसए व डीपीआरओ को भी संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें