फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एक नवंबर से 28 फरवरी तक होगी धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में 2.05 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदारी का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीदारी एक नवंबर से 28 फरवरी तक की जाएगी।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के सभागार में बीते बुधवार की शाम मूल्य समर्थन योजना के तहत धान की खरीद व्यवस्था को लेकर एडीएम अमित कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि सभी धान क्रय केंद्रों में बैनर पर धान क्रय केंद्र का नाम, खरीद एजेंसी का नाम, न्यूनतम समर्थन मूल्य, गुणवत्ता का मानक, क्रय केंद्र प्रभारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारियों का नाम, मोबाइल नंबर, यूपी किसान मित्र के एप को डाउनलोड किए जाने के लिए क्यूआरकोड और टोलफ्री नंबर 18001800150 आदि अंकित करें।

जिला क्रय अधिकारी ने क्रय एजेंसियों को सचेत किया कि किसी भी हालत में बिचौलियों के झांसे में न आएं। क्रय केंद्रों पर पर्याप्त धनराशि व बोरे उपलब्ध होने चाहिए। ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि जिला स्तर पर भी बोरे का स्टाॅक बना रहे। सभी क्रय केंद्रों पर दो अदद इलेक्ट्राॅनिक कांटे की मशीन, नमीमापक यंत्र, छलना, विनोईंग फैन, किसानों के बैठने व पेयजल की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रों पर आवश्यक अभिलेख भी उपलब्ध होना आवश्यक है। बैठक में खाद्य विपणन अधिकारी जिले में धान की खरीद के प्राप्त लक्ष्य की जानकारी दी। बताया कि क्रय केंद्र सुबह नौ बजे से पांच बजे तक खुले रहेंगे। रविवार व सरकारी अवकाश को छोड़कर शेष कार्यदिवसों, स्थानीय अवकाश व माह के द्वितीय शनिवार मेें क्रय केंद्र खुले रहेंगे।

बैठक में एसडीएम नानपारा मोनालिसा, संजीव तिवारी, मंडी सचिव धनजंय सिंह समेत सभी क्रय एजेंसी के जिला व क्रय केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें