फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भटक कर आबादी में पहुंचा पाढ़ा

Sun, 18 Jan 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 रामगांव क्षेत्र में शनिवार को भटक कर आया पाढ़ा। - स्रोत : वीडियोग्रैप
विज्ञापन
बहराइच। रामगांव इलाके में शनिवार को जंगल से भटककर आए एक पाढ़ा (हिरण की प्रजाति) को कुत्ते खदेड़ रहे थे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वन्यजीव को कुत्तों से बचाकर सुरक्षित स्थान पर रखा और इसकी सूचना रेंज कार्यालय पर दी। कतर्निया घाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष बीडी लखमानी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए इस वन्यजीव को कई लोग बारहसिंगा समझ लेते हैं, जबकि वास्तव में यह पाढ़ा है। उन्होंने कहा कि अक्सर घाघरा और सरयू नदी के कछार क्षेत्रों से हिरणों की विभिन्न प्रजातियां भटककर आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें