फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अनियंत्रित टैंकर खाई में पलटा, चालक की मौत

Sun, 12 Jul 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर। बहराइच-लखनऊ हाईवे पर शनिवार शाम तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। चालक का शव केबिन में फंसने से उसे बाहर निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


हाईवे पर फखरपुर कस्बे के निकट संत पथिक स्कूल के पास शनिवार शाम कैसरगंज से बहराइच की ओर जा रहा दूध टैंकर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में कानपुर निवासी टैंकर चालक संजय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी, एंबुलेंस व अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे।

थाना प्रभारी फखरपुर संजीव चौहान ने बताया कि शव केबिन में फंस जाने से उसे बाहर निकालने में पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम शव केबिन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें