फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षरता से व्यक्ति में आती है जागरूकता : प्रो. प्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मंगलवार को महिला पीजी कॉलेज में शिविर आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना और शिक्षाशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में भाषण व निबंध प्रतियोगिता, संगोष्ठी तथा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रिया मुखर्जी ने किया। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल शिक्षा प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्ति को जागरूक बनाने का माध्यम भी है। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमृता मिश्रा ने कहा कि साक्षरता व्यक्ति को अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश तक पहुंचाती है। डॉ. रीमा शुक्ला ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताया। शिक्षाशास्त्र विभाग की सहायक आचार्य डॉ. निधि मल्ल ने साक्षरता को सामाजिक विकास का माध्यम बताया। डॉ. रूही राही ने छात्राओं से साक्षरता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. यासमीन फातिमा, आकांक्षा पटेल और मनीषा गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें