फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: लैंडपोर्ट से शुरू नहीं हो सका वाहनों का संचालन

Mon, 05 Jun 2023 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर बनाए गए लैंडपोर्ट से अभी वाहनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इससे सीमा के पास वाहनों की लंबी कतार लग रही है। नेपाल में निर्माण कार्य अधूरा होने के साथ अभी बिजली कनेक्शन नहीं हो सका है। विभागीय अधिकारी कह रहे है कि इसके संचालन में अभी कुछ दिन और लगेंगे।
विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा रुपईडीहा में लैंडपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा 220 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निर्माण कराया गया है। बीते एक जून को नई दिल्ली में पीएम मोदी व नेपाल के पीएम ने पुष्पकमल दहल प्रचंड ने वर्चुअल तरीके से इसका शुभारंभ किया था। जानकारों की माने तो नेपाल में भारत सरकार द्वारा बनाए जा रहे इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का कुछ कार्य बाकी रह गया है जिसके कारण सीमा पर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का संचालन अभी शुरू नहीं हो सका। इससे व्यापारिक मालवाहक वाहनों का आवागमन शुरू नहीं कराया जा सका है।
लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मेंबर प्रोजेक्ट संजीव गुप्ता ने बताया कि नेपाली सीमा क्षेत्र में बनाए गए इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर विद्युतीकरण न हो पाने के कारण संचालन नहीं हो सका है। विद्युतीकरण के लिए भारतीय दूतावास द्वारा बेहतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग दो महीने का समय अभी संचालन में लग सकता है। तभी दोनों देशों के व्यापारियों व आम लोगों को इसका फायदा मिल सकेगा।
विज्ञापन


अभी ट्रकों को सीमा पार करने में 12 घंटे करना पड़ता इंतजार
नेपाल सीमा पर लैंडपोर्ट बनने से सबसे ज्यादा खुशी वाहन चालकों को हुई थी। अभी यदि किसी ट्रक से सामान लेकर नेपाल जाना या फिर भारत आना है तो उनको करीब 12 घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। जब लैंडपोर्ट शुरू होगा तो एक छत के नीचे सभी औपचारिकताएं पूरी होने से आधे घंटे से भी कम समय में वाहन निकल जाएंगे। ऐसे में वाहन चालकों को भी इसके संचालन का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें