मिहींपुरवा/बौंडी। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर शनिवार को स्कूल से घर लौट रहे तीन छात्रों की बाइक एक कार से टकरा गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक छात्र को बहराइच मेडिकल कॉलेज से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
स्कूल से घर लौटने के दौरान नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर शनिवार को हुई दुर्घटना में मिहींपुरवा निवासी छात्र अर्पित (19), अंशु (17) और आयुष (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया गया। वहां से सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हालत ज्यादा गंभीर होने पर आयुष को लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
मोतीपुर थानाध्यक्ष आनंद चारसिया ने बताया कि बाइक सवार छात्र हेलमेट नहीं लगाए हुए थे, जिसके चलते छात्रों के सिर में चोट लगी।