फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतर्निया में बनेगा एक और ट्री हट

Wed, 10 Feb 2016 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट सेंक्चुरी में आने वाले पर्यटकों की डिमांड ट्री हट है लेकिन अभी एक ही ट्री हट है। इसके चलते पर्यटक वेटिंग में रहते हैं।
विज्ञापन


किराया 24 घंटे का 10 हजार होने के बाद भी अधिक डिमांड को देखते हुए वन विभाग ने एक और ट्री हट बनवाने की कवायद शुरू की है।

इसके लिए अनुकूल पेड़ की तलाश शुरू की गई है। ट्रीहट के निर्माण पर 15 लाख से अधिक खर्च होने का अनुमान है। इस ट्री हट में सभी सुविधाएं मुहैया होंगी।

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में औसतन प्रतिदिन 200 से 250 पर्यटक जंगल के भ्रमण के लिए पहुंच रहे हैं। बोटिंग के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए गेरुआ सफारी में सेमल के पेड़ पर बना ट्री हट आकर्षण का केंद्र होता है।

प्रत्येक पर्यटक की इच्छा होती है कि जंगल के बीच स्थापित ट्री हट में एक रात गुजारने का मौका मिले। हालांकि, इस ट्री हट का किराया वन विभाग ने 24 घंटे का 10 हजार रुपया निर्धारित किया है।
विज्ञापन


इसके बावजूद ऑनलाइन बुकिंग में ट्री हट के लिए वेटिंग रहती है। जंगल में पेड़ पर रात गुजारने का मौका पर्यटक चूकना नहीं चाहते।

पर्यटकों की डिमांड को देखते हुए वन विभाग गेरुआ सफारी परिक्षेत्र में गेरुआ नदी के तट पर एक और ट्री हट स्थापना की कवायद में जुट गया है।

कतर्नियाघाट के प्रभागीय वनाधिकारी आशीष तिवारी ने बताया कि जो ट्री हट स्थापित है, उससे 50 मीटर की दूरी पर एक बड़े सेमल के पेड़ की तलाश की गई है लेकिन अभी अनुकूल पेड़ के चयन के लिए सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन


फिलहाल, ट्री हट की स्थापना के लिए प्रस्ताव निदेशालय को भेजा गया है। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही ट्री हट बनाने की कवायद शुरू होगी।

अनुमान है कि एक ट्री हट के निर्माण में 15 लाख से अधिक खर्च होंगे। डीएफओ ने बताया कि 15 दिन में प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।

सभी सुविधाएं होंगी मुहैया

डीएफओ आशीष तिवारी ने बताया कि ट्री हट में दो व्यक्तियों के ठहरने के इंतजाम होंगे। टायलेट, किचन के साथ रूम के सामने दालान होगी, जिसमें दो कुर्सियां रहेंगी। पर्यटक ट्री हट से ही जंगल और नदी के तट का नजारा कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें