फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाइकों की भिड़ंत में, एक की मौत, दो घायल

Fri, 28 Jul 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर अगैया चौराहे के पास हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चर्दा (बहराइच)। नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर शुक्रवार की सुबह दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नानपारा तहसील क्षेत्र के नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर शुक्रवार को अगैया चौराहा व एसएसबी कैंप के बीच दो बाइक सवारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में बाबागंज स्थित ताजिया में शामिल होने जा रहे एक बाइक पर सवार थाना मोतीपुर क्षेत्र के गायघाट निवासी चालक शमीम व पीछे बैठे व्यक्ति कल्लन की सामने से आ रहे रुपईडीहा के बेलभरिया कल्याणपुर निवासी रज्जाक मोहम्मद की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में शमीम की मौके पर मौत हो गई। जबकि कल्लन व रज्जाक अहमद घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी चरदा में भर्ती कराया है। रुपईडीहा के एसएचओ श्रीधर पाठक ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि हादसे के समय शमीम बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें