मिहींपुरवा (बहराइच)। बहन के घर आए एक युवक की सांप के डसने से मौत हो गयी। इस घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
थाना मोतीपुर अंतर्गत नगर पंचायत मिहींपुरवा के जरही मोहललाा में पप्पू (35) निवासी गुलाल गांव अपने बहन के यहां जन्मदिन मनाने के लिए आया था। गुरुवार रात्रि वह घर के छत पर सोया हुआ था। रात्रि लगभग 12:00 बजे सांप ने युवक को डस लिया। जब उसको दर्द का एहसास हुआ, तो देखा सांप ने उसे डस लिया है और सांप आस-पास ही घूम रहा था।
इसकी जानकारी परिजनों को जैसे ही पता लगी तो हड़कंप मच गया। आननफानन परिजन झाड़ फूंक के लिए युवक को एक गांव लेकर गए। हालत में सुधार न देखते हुए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लेकर आए। उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर युवक को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। संवाद