फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 03 Mar 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। ग्राम कारीकोट के ठाकुर पुरवा में रविवार रात साढ़े नौ बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


ग्राम सिरसियनपुरवा चहलवा निवासी दिनेश (25) गांव के ही दुर्गेश (22) के साथ बाइक से रविवार रात बाजार से अपने गांव लौट रहे थे। कारीकोट गांव के मजरा ठाकुरपुरवा के निकट तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्गेश को सीएचसी रमियाबेहड़ में भर्ती कराया गया है।

थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि दिनेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। उन्होंने कहा कि घटना का कारण बाइक की तेज रफ्तार को माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें