फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो बाइकों की भिंड़त में एक की मौत, दो घायल

Sun, 05 May 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्तौरा/धरसवां (बहराइच)। दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां एक ही हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइकों के चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


रामगांव थाना क्षेत्र के मोहम्मद नगर के मजरा फत्तेपुरवा निवासी गयाप्रसाद उर्फ ननके (33) शुक्रवार रात बाइक से घर जा रहे थे। दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के अशोक डीहा गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिंड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात लखनऊ में एक की मौत हो गई। वहीं घायल अन्य दो व्यक्तियों के होश में न होने के कारण उनका नाम व पता नहीं चल पाया। अज्ञात में जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक के चाचा रामगोपाल ने बताया कि वह श्रावस्ती जनपद के गिलौला निवासी व्यक्ति का ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन


शुक्रवार को गिलौला में ट्रक खड़ा कर बाइक से घर आ रहा था। दो भाइयों में छोटा था। उसकी दो पुत्रियां है। उसकी मौत से मां दुलारीदेवी, पत्नी कुसमादेवी सहित अन्य परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें