फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: छठे दिन भक्तों ने की मां कात्यायनी की आराधना

विज्ञापन
बहराइच के संघारिणी मंदिर में मां काली की पूजा करतीं श्रद्धालु।  - फोटो : बहराइच के संघारिणी मंदिर में मां काली की पूजा करतीं श्रद्धालु।
विज्ञापन
बहराइच। चैत्र नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के छठें स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की गई। इस दौरान देवी मंदिरों तथा घरों में जयकारे गूंजे। चैत्र नवरात्र की बहार में शहर से लेकर गांव तक भक्ति और आस्था का अनूठा संगम दिखाई दे रहा है। घरों में भी जोश के साथ मां दुर्गा की पूजा की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से नंगे पैर महिला व पुरूष श्रद्धालु देवी मंदिरों की ओर से जाते दिखाई दे रहे हैं। एक ओर नगाड़ा की धुन सुनाई देती है तो दूसरी ओर से देवी स्तुति की गूंज वातावरण को भक्ति मय बना रही है। शहर के डिगिहा तिराहा स्थित मां संहारिणी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मरीमाता मंदिर परिसर में तो उत्सव जैसा नजारा रहा है। एक तरफ जहां भक्तों की ओर से देवी स्तुति की जा रही हैं वहीं मुंडन इत्यादि कराने का क्रम भी जारी है। पूजन सामग्री के साथ खिलौनों तथा कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर पूजन अर्चन के बाद महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
इस मौके पर पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए। पुलिस बल की तैनाती के साथ ही पुलिस का सचल दस्ता भी स्थिति पर पूरी तरह नजर रखे हुए है। घरों में भी कलश स्थापना के दिन से ही सुबह देवी सप्तशती मंत्र तथा शाम के समय देवी गीत गूंज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें