फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत शिशु पैदा होने पर मां ने सदमे में दम तोड़ा

Fri, 16 Oct 2015 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहरइच)। गर्भ में पल रहे शिशु ने दुनिया में आने से पहले ही दम तोड़ दिया। इस सदमे को मां बर्दाश्त न कर पाई और इस गम में उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वाक्या गुरुवार का है जब दोपहर 12 बजे प्रसव के दौरान गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई और आधी रात को मां ने भी दम तोड़ दिया। पयागपुर सीएचसी में हुए इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार ने शुक्रवार को मां-बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया है।

पयागपुर थाना अंतर्गत दिगितपुरवा अमदापुर गांव निवासी राजकुमार की पत्नी रेखा (27) को गुरुवार की सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर राजकुमार ने उसे पयागपुर सीएचसी में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने रेखा को भर्ती करते हुए उपचार शुरू किया। दोपहर करीब 12 बजे रेखा ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। इससे परिवार में मायूसी छा गई। वहीं इस बात की जानकारी होने पर रेखा को गहरा आघात पहुंचा।
विज्ञापन


इसके बाद रेखा की हालत बिगड़ने लगी। पैरों में दर्द, घबराहट व खून का स्राव शुरु हो गया। यह देख सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एनबी जायसवाल ने रेखा को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिवारीजन पैसों का इंतजाम करने लगे। इसी बीच रेखा की मौत हो गई। मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है। पति राजकुमार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें