फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं सुनी तो वृद्ध ने दे दी जान

Thu, 25 Jun 2015 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना दिवस में पांच बार पत्र देने के बाद भी जब भूमि विवाद का निस्तारण नहीं हुआ तो झाला गांव निवासी एक वृद्ध का धैर्य जवाब दे गया। गुरुवार देर शाम उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी। एएसपी ने उसके प्रार्थना पत्रों की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झाला गांव निवासी रामसूरत यादव का उसके भाई तुलसी से जमीन का विवाद चल रहा था। उसने पयागपुर थाने में होने वाले थाना दिवस में पांच बार प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
जमीन के विवाद का निपटारा न होने के कारण गुरुवार शाम फिर उसके भाई से उसका विवाद हुआ। इससे क्षुब्ध होकर वह शाम छह बजे के आसपास गांव के सामने से होकर गुजरी रेल पटरी पर  लेट गया। यहां गोंडा से नेपालगंज जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसओ संजय दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि उपजिलाधिकारी के आदेश पर विवादित भूमि पर अवैध निर्माण रुकवा दिया गया था लेकिन दोनों भाइयों में सुलह समझौते को लेकर विवाद हुआ था।  इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि थाना दिवस में मृतक की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने के कारणों का भी पता लगाया जाएगा। जो कोई भी दोषी मिलेगा, उस पर कार्रवाई जरूर   की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें