बौंडी। बौंडी क्षेत्र में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में ग्राम घुरेहरीपुर निवासी चौधरी (60) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह पास के जैतापुर बाजार से घरेलू सामान खरीदकर अपने गांव लौट रहे थे। ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर इतनी तेज थी कि चौधरी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
बौंडी थाना के प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी नाथ मौर्य तथा एसआई श्रीपत वर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि चौधरी के तीसरे पुत्र ननके का गौना कार्यक्रम कल ही संपन्न हुआ था। घर में अभी शादी की खुशियां थीं, रिश्तेदार आए हुए थे और उत्सव का माहौल बना हुआ था, लेकिन अगले ही दिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।