फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। भकला घाट के पास गुरुवार रात को एक बुजुर्ग की लाश मिली। कुछ दूरी पर साइकिल पड़ी हुई थी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों द्वारा पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना अंतर्गत भकला घाट के पास गुरुवार देर शाम को एक बुजुर्ग साधु औंधे मुंह सड़क पर पड़ा मिला। आसपास से गुजरने वाले राहगीरों की सूचना पर पहुँचे एसओ ओमप्रकाश चौहान ने मौके पर पहुंचकर शव के कपड़ों की तलाशी ली। आसपास के ग्रामीणों को भी एकत्रित किया।
मृतक की पहचान 60 वर्षीय फूलचंद निवासी रेवली थाना कैसरगंज के रूप में हुई। एसओ ने बताया कि संदिग्ध तरीके से मौत हुई है। मृतक के भाई बबलू की तहरीर पर केस दर्ज कर शव को पोस़्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मृतक की शादी नहीं हुई थी। कुछ दूरी पर मौके से साइकिल पर टंगा आम का थैला व साइकिल बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें