फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूअर्जन के काम में तेजी लाएं अधिकारी : डीएम

Fri, 07 Aug 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में संचालित विभिन्न परियोजनाओं के भूमि अर्जन कार्यों की समीक्षा को लेकर जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने भूअर्जन की जिम्मेदारी संभाले अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने राष्ट्रीय राजमार्ग 927 जरवल-बहराइच चारलेन चौड़ीकरण, गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे, बहराइच बाईपास और सरयू नहर गैप्स की प्रगति पर जिम्मेदारों से जानकारी ली। नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद ने बताया कि एनएच-927 के 64 प्रभावित ग्रामों में अधिनिर्णय पारित हो चुका है। प्रतिकर भुगतान भूमि राशि पोर्टल के माध्यम से पीएफएमएस द्वारा किया जाएगा।

डीएम ने एनएचएआई को भुगतान प्रक्रिया के लिए एक एक्सपर्ट नियुक्त करने और उप जिलाधिकारी नानपारा को पाठकपुरवा में वन रोपण हेतु दी गई भूमि को वन विभाग के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने के निर्देश दिए। एसडीएम कैसरगंज को प्रतिकर प्रभाजन की लंबित आख्या पूर्ण कराने और सरयू नहर के तीन गांव में भूअर्जन प्रस्ताव की सत्यापन रिपोर्ट शीघ्र देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें