फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बहुउद्देशीय हब की राह से दूर हुआ रोड़ा, बाॅर्डरवासियों के विकास को लगेंगे पंख

Tue, 24 Dec 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहुउद्देशीय हब के लिए बाबागंज के पास भवनियापुर गांव में अधिग्रहित की गई जमीन।
विज्ञापन
बहराइच/बाबागंज। नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विदेशी पर्यटकों के सामने देश की समृद्ध छवि उकेरने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुउद्देशीय हब के निर्माण का निर्देश दिया है। जिसके बाद से जिले के आला अधिकारी कार्ययोजना बनाकर उसे अमलीजामा पहनाने में जुटे हैं। लेकिन सीएम के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में भूमि अधिग्रहण रोड़ा बना रहा और काफी समय से परियोजना लटकी रही। जिसे अब दूर कर लिया गया है। किसानों से लगभग 90 प्रतिशत जमीन अधिग्रहण का कार्य पूरा हो गया है, जिसके बाद नए साल में बहुउद्देशीय हब के निर्माण की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन


बाॅर्डर से सटे कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साल, 2022 में बाॅर्डर के 10 किमी दायरे में बहुउद्देशीय हब के निर्माण का आदेश दिया था। इसके पीछे नेपाल से रोटी-बेटी के रिश्ते को और प्रगाढ़ करना और नेपाल समेत अन्य विदेशी नागरिकों के सामने भारत की समृद्ध छवि को प्रस्तुत करना भी था। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद तत्कालीन डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने तेजी के साथ परियोजना पर कार्य किया, लेकिन बाॅर्डर के पास 100 एकड़ जमीन ढूंढ़ना टेढ़ी खीर बन गया और योजना लगभग सवा दो साल लटकी रही।
लेकिन अब योजना को पंख लगने वाले हैं। जिला प्रशासन ने बाबागंज से आगे भवनियापुर, टिकुरी, कलवारी व गवरखा गांव में जमीन ढूंढ़ कर अधिग्रहण का कार्य 90 प्रतिशत पूरा कर लिया है। इससे साल 2025 में कार्य शुरू होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

संवाद


रोजगार को लगेंगे पंख, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बेहतर
बहुउद्देशीय हब में आधुनिक सेवाओं से लैस अस्पताल, स्कूल-काॅलेज, किसान मंडी, मनोरंजन के मल्टीप्लेक्स, स्वीमिंग पूल, शॉपिंग मॉल, सब्जी मंडी, फूड कोर्ट, विभिन्न खेलों के कोर्ट, आधुनिक बस अड्डा आदि के निर्माण कराए जाने की कार्ययोजना है। पब्लिक पार्टनरशिप यानी पीपीपी मोड पर बनने वाले इस हब के चलते क्षेत्र में रोजगार सृजन व व्यापार सृजन में तेजी आएगी और क्षेत्र का विकास होगा। इससे लोगों में खुशी है।


पांच किसान हो जाएंगे भूमिहीन
बहुउद्देशीय हब के लिए भवनियापुर के 88, कलवारी के 39 व गवरखां के 148 किसानों से भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। विकास की खुशी के बीच पांच ऐसे भी किसान हैं, जो अधिग्रहण के बाद भूमिहीन हो जाएंगे। बताते चलें कि भवनियापुर निवासी मदार बक्श का आठ बीघा, ननकऊ वर्मा का 11 बीघा, कुर्बान अली का सात बीघा, श्यामलाल पासी का पांच बीघा, इनायत अली का आठ बीघा, काशीराम कौलिक का सात बीघा, दिनेश पासी का पांच बीघा, सोनिया वर्मा का 10 बीघा, साजन सिंह के छह बीघा का अधिग्रहण किया जा रहा है। वहीं, भवनियापुर के रामकिशुन सोनी, नेदे सोनी, भूरे सोनी, गुल्ले सोनी व साजन सिंह अधिग्रहण के बाद भूमिहीन हो जाएंगे।


बोले स्थानीय लोग- बहेगी विकास की बयार


एक ही छत के नीचे मिलेगी दवा-बीज, बिकेगा अनाज
शासन की किसान हितैषी परियोजना है। इससे सबसे ज्यादा फायदा किसानों को होगा। खाद-बीज के लिए अलग-अलग दुकानों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। एक ही छत के नीचे खाद-बीज मिलेगा और उपज भी बिकेगी।
- शिवकुमार पाठक, किसान



व्यापारियों को सीधा लाभ
इस परियोजना से व्यापारियों को सीधा लाभ होगा। विदेशी पर्यटकों व स्थानीय निवासियों की खरीदारी से बिक्री बढ़ेगी और शॉपिंग मॉल में दुकान मिलने रोजगार सृजन होगा।
विज्ञापन

अमित गुप्ता, व्यापारी


होगा रोजगार सृजन, पलायन रुकेगा
विस्तृत परियोजना के अमली जामा पहनने पर भारी मात्रा में रोजगार सृजन होगा। क्षेत्रीय विकास के साथ मजदूरी के लिए बाहर जाने वालों का पलायन रुकेगा।
- अंसार बाबू, ग्राम प्रधान चिलबिला


चारों भाई हो गए भूमिहीन
विकास की इस योजना से क्या फायदा होगा ये तो अभी नहीं पता है। लेकिन मेरे साथ मेरे चारों भाइयों की जमीन इसमें चली गई। हम सभी भूमिहीन हो गए।
- ननकऊ सोनी, किसान



नेपाल सीमा पर बनने वाले बहुउद्देशीय हब के लिए 90 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
- प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता, लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें