पंचायत चुनाव के चतुर्थ चरण के लिए तैनात किए गए प्रेक्षक सीपीएन उपाध्याय पर क्षेत्र के प्रत्याशियों ने गंभीर आरोप मढ़े हैं। प्रत्याशी मोहम्मद कमाल व एक अन्य का कहना है कि प्रेक्षक चंद्र प्रकाश नारायण महसी विधानसभा क्षेत्र के कीर्तनपुर इलाके के निवासी हैं। मतदाता सूची संख्या 1395 में प्रेक्षक बतौर मतदाता के रूप में दर्ज हैं।
बहराइच का निवासी होने के बावजूद उन्हें बतौर प्रेक्षक तैनात किया गया है। ऐसे में अंतिम चरण का चुनाव निष्पक्ष होने की उम्मीद नहीं है। इस मामले मेें वार्ड नं 38 के दो प्रत्याशियों ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को फैक्स भेजकर प्रेक्षक बदलने की मांग की है। आरोपों के मामले में प्रेक्षक सीपीएन उपाध्याय से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।