मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसपी द्वारा पुलिस कर्मियों को मादक पदार्थ से दूर रहने व लोगों को इससे बचने के लिए जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक गोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ने की।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में एसपी श्रीकांत सिंह ने पुलिस के अफसरों व कर्मचारियों को मादक पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया कहा कि नशा मुक्ति मादक पदार्थ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने का निर्णय दिसंबर 1987 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा लिया गया था।
नशा करने वाले व्यक्ति में आत्मबल नहीं रहता। नशे में डूबा व्यक्ति अपने कृत्यों से सिर्फ अपना ही नहीं दूसरे के परिवार को भी बर्बाद करता है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना ने कहा कि नशाखोरी की प्रवृत्ति युवाओं में बहुत तेजी से बढ़ रही है। इसके लिए मुख्य रूप से दोषी वह हैं जो इस अवैध व्यापार से जुड़े हुए हैं।
ऐसे में समाज में रहने वाले हर एक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में लगे लोगों को चिह्नित कर स्थानीय पुलिस को उनकी जानकारी मुहैया कराएं। ताकि मादक पदार्थ के अवैध व्यापार को रोका जा सके।
इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा वीर सिंह ने पुलिस कर्मियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान काफी संख्या में पुलिसकर्मी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विभिन्ना पटलों के प्रभारी मौजूद रहे।