फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: उपकेंद्रों पर लिखे जाएं अफसरों के नंबर

Sun, 06 Aug 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को विद्युत उपभोक्ता व जनप्रतिनिधि संपर्क अभियान की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बहराइच के सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने की। जनप्रतिनिधियों ने विभागीय कर्मचारियों द्वारा फोन न उठाने का मुद्दा उठाया। सभी विद्युत उपकेन्द्रों के बाहर अधिकारियों के फोन नंबर अंकित करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन

सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने कहा कि उपखंड कार्यालयों के अधिकारियों के फोन न उठने की शिकायतें बहुत आ रही हैं। ऐसे में उपखंड कार्यालयों पर विभागीय अधिकारियों के नंबर अंकित किए जाएं, ताकि उपभोक्ता अपनी समस्या का निस्तारण करवा सके। बैठक में विद्युत चोरी रोकने के लिए व राजस्व वृद्धि के लिए ग्राम प्रधानों से समन्वय कर चौपाल लगाने की बात कही गई। चौपाल में गलत विद्युत बिल मिलने की समस्या का भी समाधान करने को निर्देशित किया।
एलएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि जिले में औसत से कम बारिश हुई है। ऐसे में विभाग इतनी आपूर्ति करे ताकि किसान सिंचाई कर सके। ट्यूबवेल कनेक्शन मांगने वाले कृषकों को शीर्ष प्राथमिकता पर कनेक्शन दिया जाए। इस दौरान एमएलसी पद्मसेन चौधरी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने उपभोक्ताओं का फोन न उठाने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता देवीपाटन मंडल दीपक अग्रवाल ने दोबारा शिकायत मिलने पर सबिंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि आगामी पांच वर्षों में 12 नवीन 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्रों का निर्माण, 18 की क्षमती वृद्धि तथा 16 पर स्थापित ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के प्रतिनिधि मनीष चौधरी, विधायक कैसरगंज के प्रतिनिधि डॉ. डीआर मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें