फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पांच दंगाइयों पर लगाया एनएसए

Tue, 11 Mar 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। महसी के महराजगंज में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान दंगा फैलाने वाले पांच आरोपियों पर मंगलवार एनएसए की कार्रवाई की गई है। सभी आरोपी पहले से जेल में हैं। इस दंगे में एक युवक की जान चली गई थी।
विज्ञापन


कस्बा महराजगंज थाना क्षेत्र हरदी में मॉ दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान 13 व 14 अक्तूबर को कुछ लोगों ने मूर्ति विसर्जन जुलूस के ऊपर पथराव किया था। इसमें राम गोपाल मिश्रा की हत्या हुई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। सभी आरोपी जेल में हैं। इसी मामले में आरोपी अब्दुल हमीद पुत्र अब्दुल मजीद, मोहम्मद तालिब उर्फ सबलू पुत्र अब्दुल हमीद, मोहम्मद सरफराज अहमद उर्फ रिंकू पुत्र अब्दुल हमीद, शकील अहमद उर्फ बबलू पुत्र हाजी मोहम्मद इब्राहिम एवं खुर्शीद पुत्र हाजी मोहम्मद अहमद निवासी कस्बा महराजगंज थाना हरदी के विरूद्ध एनएसए की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें