नवाबगंज अराफात मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को शील्ड देते मुख्य
नवाबगंज(बहराइच)। कस्बे में जारी नवाबगंज प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एनएस क्लब नवाबगंज व अशरफ इलेवन नानपारा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एनएस क्लब ने अशरफ इलेवन नानपारा को तीन रन से पटखनी दी। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद पूर्व जिला पंचायत सदस्य लुत्फुर रहमान अंसारी व जिला पंचायत सदस्य जवाहरलाल यादव ने विजेताओंं को ट्रॉफी व पुरस्कार राशि दी।
एनएस क्लब नवाबगंज के कप्तान राजन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित आठ ओवरों में एनएस क्लब ने 39 रन बनाए। इसमें राजन ने नाबाद 20 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अशरफ इलेवन नानपारा की पूरी टीम 36 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें हारून ने 15 और आशीष ने 10 रनों का योगदान दिया। एनएस क्लब नवाबगंज के कप्तान राजन के 20 रन व दो विकेट लेने पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथियोंं ने सभी विजेताओं को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पप्पू अंसारी व अनीस खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहीं मैच का आंखों देखा हाल हलीम अंसारी ने सुनाया। इस दौरान आमिर सुहैल अंसारी, ताबिस अंसारी, फिरोज अहमद, हाजी मुस्कान आदि लोग मौजूद रहे।