फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अब एक क्लिक पर सामने होगा विद्यार्थियों का पूरा शैक्षिक ब्योरा

Mon, 30 Sep 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
यू-डायस पोर्टल के माध्यम से कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों के मेधावियों का बनेगा अपार कार्ड
विज्ञापन

बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को जल्द से जल्द आईडी बनवाने के लिए भेजा पत्र
बहराइच। जिले के कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक ब्योरा अब एक क्लिक पर सामने होगा। छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति और उपलब्धि को ट्रैक करने के लिए यू-डायस पोर्टल के माध्यम से आटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री (अपार एपीएएआर) कार्ड/आईडी बनाई जाएगी। इसके लिए बीएसए ने जिले के सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र भेजकर जल्द से जल्द अपार आईडी बनवाने का निर्देश दिया है। बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की शैक्षिक जानकारी के लिए पहले यू-डायस पोर्टल पर 11 अंकों का परमानेंट अकाउंट नंबर जनरेट किया था। इसमें बदलाव करते हुए वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी के तौर पर अब आधार कार्ड की तरह हर विद्यार्थी को अपार कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। जिसका इस्तेमाल पूरे देश में किया जा सकेगा। इस कार्ड में सभी छात्र-छात्राओं के लिए 12 अंकों का एक यूनिक नंबर जारी होगा। इसकी सहायता से भविष्य में सभी छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति एवं उपलब्धि की ट्रैकिंग की जा सकेगी।
डिजिलॉकर में भी सुरक्षित होंगी शैक्षिक गतिविधियां
जिला समन्वयक ईएमआईएस इसरार ने बताया कि इससे आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिह्नीकरण किया जा सकेगा तथा छात्र-छात्राओं की शैक्षिक योग्यता तथा उनके अंकपत्र आदि का विवरण स्वतः ही अपार आईडी में सुरक्षित हो जायेंगे। इसके साथ ही बच्चे ने किस कक्षा में कब प्रवेश लिया है, उसे कितने अंक मिले हैं, शिक्षणेत्तर गतिविधियां क्या रहीं ये सभी विवरण अपार कार्ड के साथ ही डिजिलॉकर में भी सुरक्षित हो जाएगा। ये व्यवस्था प्रति वर्ष ड्रॉपआउट होने वाले बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्य धारा में लाये जाने में सहायक सिद्ध होगा। इस बारे में महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने जिला विद्यालय निरीक्षक व बीएसए को निर्देश दिया है कि अपार कार्ड बनाने के लिए सभी विद्यालयों में एक विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक की जाए। छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से लिखित सहमति पत्र भी लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में संचालित विद्यालयों पर एक नजर
विद्यालय विद्यालयों की संख्या
सरकारी 2888
समाज कल्याण 09
सहायता प्राप्त 54
मान्यता प्राप्त 903
कस्तूरबा गांधी 15
श्रम विभाग 02
मदरसा बोर्ड 253
मदरसा सहायता प्राप्त 11
प्राइमरी 2445
जूनियर 1327
सेकेंड्री 169
हायर सेकेंड्री 198
-

महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर जिले के सभी बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों का अपार कार्ड बनाया जाएगा। सभी खंड शिक्षाधिकारियों को इसे बनवाने के लिए पत्र प्रेषित किया गया है। -आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें