फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पीएचसी सुजौली में ही होगा मेडिको लीगल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीम के साथ रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आंबा और सुजौली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में व्यवस्थाएं देखीं। सीएमओ ने कहा कि अब क्षेत्र के लोगों को मेडिको लीगल के लिए मोतीपुर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मेडिको लीगल (मेडिकल जांच) पीएचसी सुजौली में ही होगा। उन्होंने चिकित्सकों को हिदायत दी कि गैर हाजिर मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दोनों पीएचसी पर स्वास्थ्य सेवा और बेहतर करने की बात सीएमओ ने कही।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली और आंबा जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां तैनात चिकित्सक डॉ. नीरज वर्मा और डॉ. शेर अली काफी दिनों से नदारद चल रहे थे। इस खबर का प्रकाशन अमर उजाला ने 16 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने डॉ. शेर अली का वेतन रोकते हुए डॉ. नीरज वर्मा से स्पष्टीकरण तलब किया था। रविवार को सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की जांच करने पहुंचे। उन्होंने पीएचसी के कक्ष व परिसर की सफाई व्यवस्था देखी। इसके बाद उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को पीएचसी पर ही ठहरने के निर्देश दिए। साथ ही गैर हाजिर मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। सीएमओ ने कहा कि पीएचसी सुजौली से मोतीपुर सीएचसी की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है, जिससे मेडिको लीगल केस वाले लोगों को परेशानी होती है। क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है। ऐसे में मेडिको लीगल अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में ही होगा। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. राम नरायन वर्मा, एसओ विनय सरोज, सीएचओ कंचन सिंह चौधरी, अमरीश वर्मा, रितेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
नियुक्त स्टाफ से ही चलेगा काम
निरीक्षण के दौरान संवाददाताओं ने सीएमओ से पीएचसी में स्टाफ कम होने की बात कही। इस पर सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि शासन की ओर से नियुक्त किए गए स्टाफ से काम चलाया जाएगा। कमी को दूर करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें