फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अब एक क्लिक पर सामने होगी मरीजों की जांच रिपोर्ट

Sun, 19 Nov 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में जांच रिपोर्ट लेने के लिए अब मरीजों को लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस वेबसाइट पर क्लिक करते ही घर बैठे ही मोबाइल पर जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। इसे डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने वेबसाइट लांच कर दी है। कोई भी मरीज सीआर नंबर डालकर जांच रिपोर्ट देख सकता है।
विज्ञापन


अब इलाज संबंधी दस्तावेज रोगियों को अस्पताल लाने की जरूरत नहीं होगी। किसी भी सरकारी अस्पताल में प्रत्येक रोगी के इलाज का ब्यौरा उपलब्ध होगा। एक क्लिक में रोगी द्वारा पूर्व में कराई गई जांच और उपचार की पूरी जानकारी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
इसके लिए मेडिकल कॉलेज में निर्धारित फीस जमा करने से लेकर जांच, इलाज, भर्ती, डिस्चार्ज आदि सभी ब्योरा हॉस्पिटल इन्फार्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम के तहत ऑनलाइन कर दिया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक रिजवान ने बताया कि घर बैठे एक क्लिक पर मरीजों को रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके लिए वेबसाइट www.asmcbrhedu.in पर जाकर सीआर नंबर डालना होगा। इसके बाद रिपोर्ट सामने होगी। इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

पैथालॉजी में नहीं लगानी होगी लाइन
ओपीडी में पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने, जांच के लिए फीस जमा करने, भर्ती व डिस्चार्ज की ऑनलाइन व्यवस्था पहले से ही चल रही है। अब जांच रिपोर्ट लेने के लिए भी पैथालॉजी में घंटों लाइन लगानी नहीं पड़ेगी।

10 से 12 हजार प्रतिदिन हो रही जांचें
मेडिकल कॉलेज में जिले के अलावा गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती समेत पड़ोसी देश नेपाल के भी मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। जिससे मरीजों की भारी भीड़ होती है। पैथालॉजी में 10 से 12 हजार जांचें प्रतिदिन होती है।
जांच कराने के लिए मरीजों या उनके तीमारदारों को घंटों लाइन में लगकर सैंपल देने से लेकर रिपोर्ट लेने तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। दूर-दराज से आने वाले मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। यह व्यवस्था लागू होने से मरीज को जल्द रिपोर्ट मिलने के साथ ही पैथालॉजी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।


मरीजों की सुविधा के लिए हॉस्पिटल इन्फार्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम के तहत मेडिकल कॉलेज में सभी व्यवस्थाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं। अब वेबसाइट पर जाकर सीआर नंबर डालकर जांच रिपोर्ट भी मरीज डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

-प्रो. डॉ. संजय खत्री, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें