फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: अब दिल्ली में पढ़ाई कर सकेंगे केडीसी के छात्र-छात्राएं

Thu, 09 Feb 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को अब दिल्ली के कालिंदी कॉलेज में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। इसी के साथ वहां के छात्र-छात्राएं भी यहां आकर तराई की जैव विविधता का अध्ययन कर सकेंगे। इसके लिए दोनों कॉलेेजों के मध्य ओएमयू पर हस्ताक्षर किये गए हैं।
विज्ञापन

केडीसी प्रबंध समिति के महासचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि दिल्ली के कालिंदी कॉलेज के साथ ओएमयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। जिससे अब यहां के छात्र-छात्राएं वहां जाकर विभिन्न विषयों अथवा बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही कॉलेज में समय-समय पर वहां के शिक्षकों द्वारा कक्षाओं का संचालन भी कराया जाएगा। इससे छात्र-छात्राएं विशेषज्ञ प्रवक्ताओं द्वारा शिक्षा ग्रहण कर विभिन्न विषयों पर अपनी पकड़ बना सकेंगे।

इसके साथ ही कालिंदी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी बुलाकर कतर्नियाघाट वन्यजीव अभ्यारण्य समेत तराई की जलवायु व जैव विविधता के संबंध में जानकारी दी जाएगी। मेजर डॉ. एसपी सिंह नेे बताया कि महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में काफी संख्या में ग्रामीण परिवेश से संबद्ध हैं। जिससे वह दिल्ली जैसे महानगरों में जाकर शिक्षा ग्रहण नहीं कर सकते। ओएमयू साइन होने के बाद ऐसे छात्र-छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


किसान महाविद्यालय द्वारा लखनऊ स्थित सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट के साथ भी ओएमयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। जिसके तहत सीडीआरआई द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न बिंदुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सचिव डॉ. सिंह ने बताया कि इसी प्रकार अन्य संस्थानों के साथ भी समझौता किया जा रहा है। जिससे छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा के साथ ही विभिन्न प्रशिक्षण भी प्रदान कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें