फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अब अधूरे विकास कार्यों को लगेंगे पंख

Sat, 08 Jun 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में गोंडा मार्ग रेलवे क्रासिंग पर बन रहा ओवर ब्रिज। 
विज्ञापन
बहराइच। बीते चार माह से चल रही चुनावी आचार संहिता के चलते ठप विभिन्न विकास कार्याे को अब पंख लगने की उम्मीद है। आचार संहिता के दौरान विकास कार्यों पर रोक रहती है। इसके चलते काेई भी विकास का काम गति नहीं पकड़ सका। लेकिन आचार संहिता समाप्त होने के बाद अब सड़क, से लेकर पुल, ऑडिटोरियम, ओवरब्रिज, फोरलेन आदि के निर्माण कार्यों में तेजी आने वाली है। डीएम मोनिका रानी ने सभी अफसरों से विकास कार्यों की प्रगति तलब कर उनमें तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

फोरलेन हाईवे व सरयू पर पुल बनने का काम होगा तेज
बहराइच से बाराबंकी तक लखनऊ हाईवे फोरलेन को करीब छह माह पहले मंजूरी मिल चुकी है। लेकिन चुनाव के चलते निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ सका। यहां पर सरयू नदी पर एक नया पुल भी बनना है। अब चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद हाईवे निर्माण प्रक्रिया में तेजी आएगी। इससे जल्द ही लखनऊ तक का सफर लोगों के लिए और भी आसान हो सकेगा।
ऑडिटोरियम व गेट निर्माण में आएगी तेजी
शहर में करीब चार करोड़ की लागत से ऑडिटोरियम का निर्माण चल रहा है। लेकिन चुनाव के चलते यह काम में सुस्ती आ गई थी। अब इसका निर्माण तेज गति से कराया जा सकेगा। इसके साथ ही घंघटाघर के पास सिद्धनाथ मंदिर का गेट लंबे समय से अर्द्धनिर्मित पड़ा हुआ है। उम्मीद है कि इसका काम भी जल्द ही पूरा हो सकेगा। इसके साथ ही शहर के इंदिरा स्टेडियम में चलने वाले कार्य में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन

जर्जर सड़कों का होगा निर्माण, जल्द शुरू होगा रेलवे ओवरब्रिज
वर्तमान में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में तमाम ऐसी सड़कें हैं जो काफी जर्जर होने के चलते लोगों का इसपर चलना दुश्वार हो रहा है। चुनाव के चलते सड़क निर्माण का कार्य बंद था। आचार संहिता समाप्त होने के बाद सड़क निर्माण के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकेगी। इससे पुरानी सड़कों की मरम्मत व नई सड़केें भी बनाई जा सकेंगी। इसके साथ ही शहर में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी जल्द पूरा हो सकेगा। इस ओरवब्रिज के शुरू होने से शहरवासियों को गोंडा मार्ग पर आवागमन करने में काफी आसानी हो सकेगी।

अस्पताल व स्कूल निर्माण में आएगी तेजी
जिले में कई जगहों पर पीएचसी व सीएचसी में निर्माण कार्य चल रहा है। इसके साथ ही अलंकार योजना के तहत करीब एक दर्जन से अधिक स्कूलों का भी कायाकल्प हो रहा है। आचार संहिता के चलते यह काम पूरी तरह से ठप थे। लेकिन अब इनके कार्यों में भी तेजी सकेगी।

विकास कार्यों को दी जा रही गति
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त हो गई है। अब जिले में होने वाले विकास कार्यों को गति मिल सकेगी। इसके लिए विभिन्न योजनाओं से जुड़े विभाग के अफसरों के साथ बैठक की जा रही है। गांव से लेकर शहर तक होने वाले विकास कार्यों को तेजी से शुरू कराने के निर्देश संबंधित विभागाध्यक्षों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

- मोनिका रानी, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें