फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्डिंग लगे होने पर भाजपा व सपा प्रत्याशी को नोटिस

Mon, 29 Feb 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर में जगह-जगह सपा सरकार की योजनाओं और भाजपा के झंडे व होर्डिंग लगे हुए हैं। इसको लेकर चुनाव आयोग ने दोनों प्रत्याशियों को नोटिस भेजा है। इनको नहीं हटवाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


विधान परिषद सदस्य चुनाव के करीब आने के साथ ही शहर में चुनाव आयोग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एमएलसी चुनाव में आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन ने बीते दिनों काफी संख्या में झंडे व होर्डिंग हटवाने की कार्रवाई की थी।

अब निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार ने भाजपा प्रत्याशी त्रिपुरारी मणि त्रिपाठी को नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि शहर में लगे 15 सौ झंडे व एक हजार होर्डिंग को तत्काल हटवा दिया जाए।
विज्ञापन


उधर, सपा प्रत्याशी हाजी इमलाक खां को भी नोटिस भेज कर बैनर व झंडे न हटाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस मामले में व्यय प्रेक्षक अमीश अग्रवाल का कहना है कि आरओ की ओर से नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन


प्रति मुझे भी मिली है। अगर जल्द ही होर्डिंग और बैनर नहीं उतारे गए तो आचार संहिता अधिनियम के तहत प्रत्याशियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें