फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को लिखी बाहर की दवा, छह डॉक्टरों को नोटिस

Thu, 20 Aug 2015 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी बदस्तूर जारी है। फिजीशियन, सर्जन और अन्य विशेषज्ञ  डॉक्टर धड़ल्ले से अस्पताल के पर्चे पर मरीजों को बाहर की दवा लिख रहे हैं।
विज्ञापन


इसका खुलासा गुरुवार को तब हुआ जब सीएमएस ने अस्पताल के वार्डों का औचक निरीक्षण कर मरीजों और उनके तीमारदारों से बात की।

ये भी पता चला कि वार्ड की नर्स भी बाहर से लाए गए इंजेक्शन लगा रही हैं। इस मामले में अस्पताल केे छह डॉक्टरों और तीन नर्स को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

सीएमएस ने देवीपाटन मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को भी पत्र भेजा है। इससे डॉक्टरों में हड़कंप मचा है।

स्वास्थ्य मंत्री और महकमे के अधिकारी जिला अस्पतालों में समुचित इलाज का दावा करते हैं लेकिन जिला अस्पताल बहराइच में डॉक्टर अपने मन की करने में उतारू हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के मरीजों को निशुल्क दवाएं देने की व्यवस्था है, फिर भी अपने कमीशन के लिए डॉक्टर बाहर के मेडिकल स्टोर से दवा लाने के निर्देश दे रहे हैं।

गुरुवार सुबह जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. माहेश्वरी पांडेय औचक निरीक्षण करते हुए सर्जिकल वार्ड संख्या दो में पहुंचे तो यहां भर्ती मरीज दुबरा, गीता गुप्ता, सीता शर्मा, सावित्री के फाइल में लगे पर्चे में अस्पताल के बजाए मेडिकल स्टोर की दवाएं लिखी थीं।

यही स्थिति वार्ड संख्या तीन में भर्ती मरीज झब्बर, रामजस, रामपलटन, पारुल, राजेंद्र, रामावती के फाइलों में मिली।

वहीं, चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती रोगी आशा, रिजवान, सतीश, रोशनी देवी, हसीब, सनी, अनिल, सतीश, रीता के पर्चों पर भी बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा मेडिकल स्टोर की दवा लिखी हुई मिली। इस पर सीएमएस भड़क उठे।
 
सीएमएस ने इसे आदेशों की अवहेलना और मामला गंभीर बताते हुए दवा लिखने वाले चिकित्सक सर्जन डॉ. आरके बसंत, फिजीशियन डॉ. आरबी सिंह, डॉ. एसए हुसैन, डॉ. पारितोष मिश्रा, डॉ. अहतिशाम अली, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा को चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें