फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बिजली-पानी को तरसे श्रावस्ती के 12 लाख लोग

Wed, 30 Dec 2015 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की बिजली मंगलवार शाम से गुल है। 132 केवीए की इनकमिंग लाइन का इंसुलेटर पंचर होने से यह समस्या हुई है। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को पेयजल के लिए हुई।
विज्ञापन


बिजली गुल होने से पूरे जिले के 12 लाख लोग प्रभावित हुए। बुधवार शाम साढ़े पांच बजे आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।

बलरामपुर से श्रावस्ती को बिजली मलती है। मंगलवार शाम से आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इसका कारण भिनगा के 132 केवीए उपकेंद्र की इनकमिंग लाइन का अकबरपुर के मजरा सकटूपुरवा निवासी शिव कुमार उपाध्याय के खेत में लगा इंसुलेटर का पंचर होना बताया गया।

निगम कर्मी बुधवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं कर सके। कर्मी यही आश्वासन देते रहे कि जिले में इंसुलेटर नहीं है, बलरामपुर से जल्द मंगा लिया जाएगा। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति भी बाधित है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट कॉलोनी में बिजली के अभाव में कामकाज प्रभावित है। घरों में भी विद्युत उपकरण शोपीस बन गए हैं। लोग अपने मोबाइल भी चार्ज नहीं कर सके।
विज्ञापन


इस संबंध में एसडीओ विद्युत विजय कुमार ने कहा कि इंसुलेटर व डिश बदलने के लिए ट्रांसमिशन के कर्मी लगे हुए थे। बुधवार शाम आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें