फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एक्सरे के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर, 10 सीएचसी को मिली मशीन

Thu, 20 Feb 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बहराइच में स्थित सीएमओ कार्यालय।
विज्ञापन
बहराइच। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की20 लाख से अधिक की आबादी को बहुत जल्द एक्सरे जांच के लिए निजी सेंटरों पर जाकर जेब ढीली करने से छुटकारा मिलेगा। शासन ने एक्सरे मशीन विहीन जिले की 10 सीएचसी के लिए मशीन की खरीद पूरी कर ली है। साथ ही इसके इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत आबादी को उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। लेकिन अभी तक सिर्फ चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा, कैसरगंज, रिसिया और पयागपुर में ही एक्सरे की जांच की सुविधा उपलब्ध है। जिले के 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इसकी सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिसके चलते 20 लाख से अधिक की आबादी को एक्सरे के लिए निजी सेंटरों का रुख करना पड़ता था।
जांच के लिए निजी केंद्र संचालक मनमुताबिक रुपये वसूलते हैं। लेकिन अब बहुत जल्द ग्रामीणों को इस समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। शासन ने जिले के 10 सीएचसी में एक्सरे की मशीन स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन



अनापत्ति मिलते ही होंगी स्थापित
जिला शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि यूपी मेडिकल कॉर्पोरेशन ने एलंजर कंपनी से 10 डिजिटल एक्सरे मशीनों की खरीद की है। कंपनी ने पंजीकरण के लिए भाभा एटॉमिक सेंटर में आवेदन किया है। सेंटर से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलते ही उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्थापित करवा दिया जाएगा।


इन केंद्रों में होगी स्थापना
जिले में एक्सरे विहीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चित्तौरा, फखरपुर, विशेश्वरगंज, चिरैयाटांड, मोतीपुर, चरदा, शिवपुर, मुस्तफाबाद, रमपुरवा व सीएचसी महसी में एक्सरे मशीन की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन



एक्सरे मशीनों की खरीद यूपी मेडिकल कॉर्पोरेशन ने किया है। जल्द इन्हें सीएचसी में इंस्टॉल करवाकर सुविधा में बढ़ोतरी की जाएगी।
- संजय शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें