फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा, लखनऊ से आने वाले वाहनों को शहर में इंट्री नहीं

Tue, 08 Sep 2015 11:05 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बहराइच आगमन पर बुधवार को शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। गोंडा और लखनऊ की ओर से आने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


 
पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय ने बताया कि गोंडा की तरफ से आने वाले सभी बड़े वाहनों को दोनक्का तिराहे से असम रोड की तरफ मोड़ दिया जाएगा। जबकि गोंडा से आने वाले छोटे वाहनों को शिव नगर तिराहे से कोतवाली देहात, पुलिस लाइन, जेल रोड होते हुए लखनऊ रोड पर निकाला जाएगा।

लखनऊ की तरफ से आने वाले सभी बड़े वाहनों को तिकोनीबाग चौराहे से झिंगहा बाईपास मोड़ दिया जाएगा। यह वाहन झिंगहा होते हुए रिसियामोड़ से असम रोड पर निकलेंगे।
विज्ञापन



लखनऊ की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को डीएम तिराहा होते हुए पानी टंकी चौराहा से पुलिस लाइन रोड द्वारा गोंडा की ओर निकाला जाएगा। एसपी ने बताया कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आगमन तथा प्रस्थान के 30 मिनट पहले से ही शहर के दोनक्का तिराहे से शहर की तरफ तथा किसान डिग्री कॉलेज से शहर की तरफ आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें