फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से न छूटे

विज्ञापन
कैसरगंज में बूथों का निरीक्षण करते उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच/कैसरगंज। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कैसरगंज के मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय बरवलियां, पवही, जमालुद्दीनपुर, गजाधरपुर, शिवराजपुर, मरौचा व महसी के प्राथमिक विद्यालय गजपतिपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बूथ लेबल अधिकारियों व संबंधित लेखपालों/सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि पुनरीक्षण के दौरान घर-घर जाकर एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र व्यक्तियों का फार्म भरवाकर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से छूटने न पाए। विलोपन व संशोधन की कार्यवाही भी की जाए।
इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में डीएम शंभु कुमार, एडीएम, एसडीएम समेत अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण के दौरान मृतक, शिफ्टेड व डुपलीकेट मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने व संशोधन भी किया जाए। जेंडर रेसियो व ईपी रेसियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

एसडीएम मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहें। बीएलओ के पास फार्म 6, 7, 8 व 8ए उपलब्ध रहें। इस मौके पर एडीएम जयचंद्र पांडेय, एसडीएम सदर रामचंद्र यादव, नानपारा राम आसरे वर्मा, कैसरगंज रामजीत मौर्य, महसी एसएन त्रिपाठी, पयागपुर बाबूराम, मिहीपुरवा ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें