फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: झमाझम बारिश से मौसम सुहाना

Sat, 29 Jul 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। चिपचिपाहट भरी गर्मी से शनिवार को लोगों को राहत मिली। दोपहर दो बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। झमाझम बारिश शुरू हो गई। महज एक घंटे हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के मुरझाए चेहरों पर रौनक छा गई। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के चलते कुछ स्थानों हुए जलभराव के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर अचानक दो बजे मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छाने लगे। सवा दो बजे हल्की फुहार शुरू होने के बाद ढाई बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। शहर में लोगाें ने बारिश में भीग कर मौसम का लुत्फ उठाया। तीन बजे के बाद बारिश थम गई। आसमान में बदली छाई रही।
अचानक शुरू हुई झमाझम बारिश से शहर के कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या हुई, लेकिन लोगों के सामने यह परेशानी महज कुछ समय के लिए ही रही। ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ इलाकों में कुछ देर हुई बारिश से किसानों के मुरझाए चेहरे पर रौनक लौट आई। किसान बारिश के बीच खेतों में पहुंचकर मेड़ों को दुरुस्त करने में जुट गए।
विज्ञापन

कैसरगंज, हुजूरपुर, पयागपुर आदि इलाकों में हल्की बारिश के बाद भीषण गर्मी के बीच जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। महसी के सम्मनपुरवा गांव समेत अन्य कई स्थानों पर हुई झमाझम बारिश के चलते जलभराव की स्थित बन गई। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें