फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खाद की 64 दुकानों पर छापा, एक पर केस

Sat, 29 Jul 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जमाखोरी रोकने और किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध करवाने के लिए शनिवार को जिले भर में छापेमारी की गई। कृषि विभाग की छह टीमों ने 64 दुकानों पर छापा मारा। तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए। बिना लाइसेंस संचालित हो रही एक दुकान का लाइसेंस निलंबित करते हुए संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन

खरीफ सीजन की फसलों में खाद की ट्रैप ड्रेसिंग शुरू हो गई है। जिससे बाजार के खाद की मांग बढ़ी है। मांग बढ़ने के साथ ही मुनाफाखोरी, जमाखोरी और मिलावट में वृद्धि हुई है। इस पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को वृहद छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें सुजौली थाना क्षेत्र के चफरिया में हिमांशु पोरवाल खाद भंडार बिना लाइसेंस संचालित होता मिला। कृषि टीम ने दुकान सील करते हुए दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
अनूप खाद भंडार मिहिपुरवा, ज्योति खाद भंडार मिहिपुरवा और जायसवाल खाद भंडार चाफरिया के संचालक टीम देखकर दुकान बंद कर फरार हो गए। तीनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। शेरसिंह खाद भंडार बड़खड़िया, एग्री जंक्शन वन स्टॉप सेंटर बिछिया और मौर्य खाद भंडार चफरिया में खाद की बिक्री और रजिस्टर में अंतर पाए जाने पर नोटिस जारी का जवाब तलब किया गया। 26 खाद के नमूने जांच के लिए
विज्ञापन

सभी संचालकों को ई-पॉश मशीन से खाद बिक्री का आदेश दिया गया है। अगर इसमें लापरवाही मिलेगी तो सख्त कार्रवाई होगी। शनिवार को एक दुकान को सील करते हुए तीन के लाइसेंस निलंबित किए गए। सतीश पांडेय, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें