फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घूर के गड्ढे में मिला नवजात, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
जालिमनगर में मिली नवजात का मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज।
विज्ञापन
बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के झाला गांव के पास रविवार को एक नवजात बच्चा लावारिस हालत में मिला। वह घूर के गड्ढे में गोबर के पास पड़ा था। सूचना पर जालिमनगर पुलिस चौकी ने बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को जानकारी दी। समिति के निर्देश पर नवजात को एंबुलेंस से महर्षि बालार्क चिकित्सालय के महिला अस्पताल स्थित चाइल्ड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जालिमनगर चौकी प्रभारी बीपी गोंड ने नवजात मिलने की सूचना बाल कल्याण समिति न्यायपीठ के अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव को दी। समिति अध्यक्ष ने मोतीपुर थाने की जीडी में सूचना दर्ज कराने और नवजात को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया।
सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर नवजात के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गोबर के पास गड्ढे में पड़े रहने से उसके शरीर पर लाल रंग के दाने जैसे निशान दिखाई दिए हैं। उसे सांस लेने में भी परेशानी बताई गई है। महिला चिकित्सक को आवश्यक उपचार और जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी मनीष यादव और अर्जुन प्रसाद को नवजात की देखरेख व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें