फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात बच्ची का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। सहसरावां गांव के पास सोमवार को एक नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, नवजात का शव मिलने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क किनारे नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। उसके आसपास कई कुत्ते बैठे थे। ग्रामीणों ने बच्ची का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस पर थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि नवजात का शव किसने और क्यों फेंका, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें