फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात व मासूम बच्ची का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गडरियनपुरवा गांव में अलग-अलग स्थानों पर दो शव मिले। दो वर्षीय मासूम बच्ची का शव तालाब में मिला, जबकि नवजात बच्चे का शव तालाब के पास मिला। जिसे कुत्ते नोच रहे थे तो ग्रामीणों ने शव को दफना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नियमानुसार शव को कब्र से खोदवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे विधिक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र के गडरियनपुरवा गांव में तालाब स्थित है। शनिवार को दो वर्षीय बच्ची का शव तालाब में दिखाई पड़ा। सूचना पर ग्रामीण एकत्र हुये और शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देेर शाम को ग्रामीणों ने फिर पुलिस को सूचना दी कि एक नवजात का शव तालाब से कुछ दूरी पर मिला है। जिसे कुछ ग्रामीणों ने दफना दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नियमानुसार शव को कब्र से खोदवाकर बाहर निकाला। दरगाह थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें