फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरफ छाया नव वर्ष का उल्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर समेत पूरे जिले में धूमधाम, जश्न व आतिशबाजी के साथ नववर्ष 2020 का स्वागत किया गया। चौक-चौराहों पर डीजे की धुन पर देर रात तक युवा थिरकते रहे। कई जगह पर रात के ठीक 12 बजे केक काटकर नए साल का इस्तकबाल किया गया।
विज्ञापन

नव वर्ष के स्वागत में पूरा जिला जश्न में डूबा रहा। युवाओं द्वारा पहले से ही चौक-चौराहों पर नए साल के जश्न के लिए तैयारियां की गई थीं। किसी ने एक-दूसरे को फूल या बुके देकर नए साल का स्वागत किया तो किसी ने उपहार देकर लोगों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं। रात 12 बजे जैसे ही वर्ष 2020 की शुरुआत हुई, वैसे ही धूमधड़ाके और गाजे-बाजे के बीच युवाओं ने नाचते-गाते हुए एक-दूसरे को बधाई दी।
चौक-चौराहों पर जमकर आतिशबाजी हुई। शहर के पीपल तिराहा, घंटाघर, छावनी चौराहा, डिगिहा तिराहा आदि में नये साल का स्वागत डीजे की धुन पर किया गया। उधर हरिशंकर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बाबा सुंदर सिंह मूक बधिर विद्यालय में उमंग कार्यक्रम मनाते हुए दिव्यांग बच्चों के साथ नए साल का स्वागत किया गया। बच्चों के लिए तरह-तरह के पकवान भी बनाए गए थे। ट्रस्ट की ओर से सभी बच्चों को कॉपी, पेन, कैप, पेंसिल आदि वस्तुएं प्रदान की गईं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जैन समाज के अध्यक्ष अजय कुमार जैन व सृजन फाउंडेशन के अध्यक्ष समय प्रसाद मिश्र ने कहा कि दिव्यंाग बच्चों की सेवा करना सबसे बड़ा परम वैभव है। हम सभी को अपने जीवन में इन विशिष्ट बच्चों की तरफ जरूर ध्यान देना होगा। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित मित्तल, प्राचार्य डॉ. बलमीत कौर, संजीव जैन, संदीप मित्तल, मुरारी श्रीवास्तव, संध्या गोयल आदि मौजूद रहे।
विकासखंड कार्यालय शिवपुर में ब्लॉक प्रमुख कल्पना मंडल व प्रतिनिधि पुरुषोत्तम जायसवाल ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर नए साल में विकास की रणनीति पर चर्चा की। सभी को नए साल की बधाई दी गई। इसी तरह रिसिया के मोहल्ला इंदिरानगर में दूरसंचार कार्यालय के निकट सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन युवाओं द्वारा किया गया। सभी ने एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर चेयरमैन महमूद अहमद व प्रभारी निरीक्षक प्रेमप्रकाश पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
नये साल का स्वागत लोगों ने अपने-अपने अंदाज में किया। किसी ने परिवार के साथ होटल या रेस्टोरेंट में जाकर नये साल का जश्न मनाया तो किसी ने मित्रों के साथ मिलकर होटल में पार्टी के बीच नये साल का स्वागत किया। देर रात तक होटल व रेस्टोरेंट गुलजार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें