फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नए साल पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Tue, 02 Jan 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नए साल के स्वागत में शहर में रविवार आधी रात तक लोगों ने होटल, रेस्टोरेंट के साथ कई स्थानों पर जश्न बनाया। युवाओं ने डीजे की धुन पर डांस किया। सोमवार सुबह लोगों के मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और परिवार की खुशहाली का आशीष मांगा।
विज्ञापन

नए साल पर सोमवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित दादी राणी सती मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ब्राह्मणीपुरा के साथ नानपारा, रुपईडीहा, बाबागंज, मिहींपुरवा, कैसरगंज, पयागपुर, जरवलरोड आदि क्षेत्रों में नए वर्ष पर धार्मिक आयोजन किए गए। इसके साथ शहर स्थित प्राचीन मरी माता मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, नानपारा स्थित काली कुंडा मंदिर, गायघाट स्थित बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर और मटेरा स्थित जंगलीनाथ मंदिर मंदिरों में दिनभर पूजन पाठ का सिलसिला चलता रहा। उधर, कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब ने श्रमिकों की बेटियों के लिए संचालित विहान बालिका आवासीय विद्यालय में नए साल की खुशियां मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें