फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी के नए कमांडेंट ने संभाली कमान, बोले- तस्करी रोकने को चलेगा अभियान

Sat, 27 Jun 2015 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर से स्थानांतरित होकर आए कमांडेंट दिनेश कुमार ने शनिवार को रुपईडीहा स्थित एसएसबी सातवीं बटालियन की कमान संभाल ली है। उन्होंने सीमा सुरक्षा के लिए ग्रामीणों के सहयोग की बात कही।
विज्ञापन


रुपईडीहा के कमांडेंट एचएनएस विष्ट का तबादला जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के लिए कर दिया गया है। यहां कमांडेंट की कुर्सी खाली थी। शनिवार को एसएसबी के नवागंतुक कमांडेट दिनेश कुमार ने मुख्यालय पहुंचकर कुर्सी संभाली।

पत्रकार वार्ता में कमांडेंट ने बताया कि नेपाल में आए भूकंप के बाद बेरोजगारी के कारण युवा एवं युवतियां भारी संख्या में भारत की ओर पलायन कर रहे हैं। यह भी जानकारी मिल रही है कि भारत के रास्ते नेपाली किशोरियों व किशोरों की तस्करी बढ़ गई है।
विज्ञापन


इस पर अंकुश के लिए हमें जवानों के साथ आम ग्रामीणों का सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि जो नेपाली यात्री भारत के लिए निकलते हैं, उनके पास न तो कोई पासपोर्ट मिलता है और न ही कागजात मिल रहा है। ऐसे में यह कहां जाएंगे, इसकी पूरी जानकारी भी नहीं मिल पाती है। इस पर कदम उठाने के लिए उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है।

कमांडेंट ने कहा कि बरसात में वन कटान भी बढ़ जाती है। ऐसे में बिना सूचना कोई आपरेशन नहीं हो पाता है। इससे निपटने के लिए ग्रामीण एसएसबी के जवानों को सूचित करें, जिससे ऑपरेशन को सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि वह छह वर्ष तक जम्मू कश्मीर में इसी पद पर रहे हैं।

वहां आतंकवादियों से जुड़े कई ऑपरेशन से जूझना पड़ा।
यहां भी उस अनुभव के द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से राष्ट्र की रक्षा करने में कोई कोर कसर नहीं छोडे़ंगे। वहीं सहायक सेनानायक के पद पर अजय कुमार यादव ने कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें