फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपाल के सृजना हत्याकांड के आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा। नेपाल के बांके जिले के नेपालगंज में 29 मार्च को सृजना बूढ़ा मगर (22) की जली हालत में सड़क किनारे लाश मिली थी। इस मामले में काफी दिनों से वांछित दो आरोपियों को नेपालगंज पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में आदिल ढपाली और उसका पिता रहमत ढपाली शामिल है। दोनों को दिल्ली पुलिस के सहयोग से नई दिल्ली से पकड़कर नेपालगंज लाया गया है। इससे पहले मुख्य आरोपी आरिफ ढपाली को बहराइच से ही गिरफ्तार किया जा चुका है। नेपाल पुलिस के मुताबिक सृजना का आरिफ से प्रेम संबंध था। घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता इंस्पेक्टर रमेश विष्ट ने बताया कि मामले में जांच के दौरान सर्विलांस से पता चला कि दो आरोपी दिल्ली में हैं।
इस पर आरोपियों को पकड़ने के लिए नेपालगंज पुलिस ने भारतीय पुलिस से संपर्क साधा। भारतीय पुलिस के सहयोग से आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को नेपालगंज लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें