फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपाली नागरिक का शव मिला

Tue, 07 Oct 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा। रुपईडीहा क्षेत्र के चकिया रोड चौराहे पर रविवार देर रात एक नेपाली नागरिक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों के अनुसार नेपाली नागरिक शाम करीब छह बजे से वहीं बैठा था। लगभग 7:30 बजे वह अचानक लुढ़क गया। पहले लोगों ने सोचा कि वह नशे में है, लेकिन जब वह लंबे समय तक नहीं उठा, तो स्थानीय निवासियों ने रुपईडीहा पुलिस को सूचित किया।



पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो उसकी जेब से एक डायरी मिली, जिससे उसकी पहचान राईनगर धंबोजी, नेपालगंज जिला बांके निवासी वीर बहादुर (50) के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे उसके भांजे अरुण सोनी ने भी पहचान की पुष्टि की। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह रावत ने बताया कि जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें