फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 69 लाख की नेपाली व 16.5 लाख की भारतीय करेंसी बरामद

विज्ञापन
 एसएसबी द्वारा बरामद नेपाली व भारतीय मुद्रा।
विज्ञापन
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को 69 लाख नेपाली रुपये और 16.5 लाख भारतीय रुपये बरामद किए गए। इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी की टीम ने रुपईडीहा कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कस्बा निवासी राजेश प्रसाद, प्रताप सिंह जायसवाल, विजय कुमार, राम गोपाल, मोतीलाल और दीपक कुमार निषाद के कब्जे से 59 लाख 62 हजार 500 रुपये की नेपाली करेंसी जब्त की गई, जबकि 16.5 लाख की भारतीय मुद्रा मिली। बरामद धनराशि के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पकड़े गए लोग प्रस्तुत नहीं कर सके।
भारी मात्रा में भारतीय और नेपाली मुद्रा के मामले में अब तक हुई पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए लोग भारतीय मुद्रा को नेपाली मुद्रा में परिवर्तित कर अवैध रूप से सीमा पार कराने का काम करते थे। मामले की जांच एसएसबी, एलआईयू सहित अन्य एजेंसियों द्वारा की जा रही है। संदिग्ध लेन-देन पाए जाने पर आयकर विभाग को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें