मुर्तिहा वन रेंज में विभाग द्वारा पकड़ा गया तस्कर।
- फोटो : मुर्तिहा वन रेंज में विभाग द्वारा पकड़ा गया तस्कर।
मिहीपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में वन विभाग की टीम ने लाउघा संरक्षित वन क्षेत्र से एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। मुर्तिहा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रत्नेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार शाम गश्त के दौरान टीम ने बीट संख्या-18 स्थित कोर टाइगर हैबिटेट क्षेत्र में संदिग्ध हालत में नेपाल के बर्दिया जिले के निवासी मिलन को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक साइकिल, लकड़ी कटान में प्रयुक्त औजार तथा जड़ सहित शीशम की चार गोल लकड़ियां बरामद की गईं। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम एवं वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभागीय वनाधिकारी सूरज कुमार ने कहा कि वन क्षेत्र में जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।